कुचाई के बांडी में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संर्पन्न,
मरांग हेदे को पराजित कर अरब स्पोर्टिंग बनी चौंपियन,
Kuchai
कुचाई प्रखंड अंतर्गत बांडी पश्चिम दिशा स्थित साऊडी गोडा फुटबॉल मैदान में कांडाबुरू कुलाचाकी बांडी के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता में कोल्हान क्षेत्र की कुल 32 टीमों ने भाग लेकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में अरब स्पोर्टिंग की टीम ने मरांग हेदे की टीम को 2-1 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। मैच के दौरान दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। फाइनल मैच का शुभारंभ खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा फुटबॉल को किक मारकर किया। समापन समारोह में विजेता टीम अरब स्पोर्टिंग को 35 हजार नकद एवं उपविजेता टीम मरांग हेदे को 22 हजार नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को नशे से दूर रखकर खेल और अनुशासन की ओर प्रेरित करती हैं। उन्होंने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजसेवी बासंती गागराई, धर्मेंद्र सिंह मुंडा, मुखिया करम सिंह मुंडा, दुकू मुंडा, शेरसिंह सोय, सोमनाथ हाजम, दिनेश सिजूई, रामनाथ मुंडा, प्रदीप कुमार सिजुई, सनातन ऊगुरसाडी, अशोक कुमार मानकी, गोविंद मुंडा, गुरूबा सोय, सोमोल ऊगुरसाडी, रामकिशोर सोय, कृष्णा लोवादा, सुभाष भूमिज, बिमल सोय, महावीर तांती सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।
