खरसावां में नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 को लेकर प्रशिक्षण संपन्न, चुनावी प्रक्रिया के प्रति पूरी तरह दक्ष बनाना है, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो-बीडीओ
Kharsawan
नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 के सफल, निष्पक्ष एवं सुचारू संचालन को लेकर खरसावां प्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम खरसावां प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान जिला स्तर पर निर्धारित मास्टर ट्रेनर अजीत कुमार पति, शैलेश कुमार तिवारी एवं प्रमेन्द्र कुमार पति द्वारा संबंधित शिक्षकों, पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में निर्वाचन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों जैसे अधिकारियों एवं कर्मियों के दायित्व, मतदान प्रक्रिया, विधि व्यवस्था संधारण, आदर्श आचार संहिता का पालन तथा निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री माझी ने उपस्थित कर्मियों से निर्वाचन कार्य को पूरी निष्ठा, गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को चुनावी प्रक्रिया के प्रति पूरी तरह दक्ष बनाना है, ताकि नगरपालिका आम निर्वाचनदृ2026 शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीडीओ प्रधान माझी, मास्टर ट्रेनर अजीत कुमार पति, शैलेश कुमार तिवारी एवं प्रमेन्द्र कुमार पति सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी आदि उपस्थित थे।
March 7, 2026 5: 51 pm
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
