खरसावां में सशक्त पंचायत नेत्री अभियान के तहत
तीन दिवसीय प्रशिक्षण 12 फरवरी से, महिला जनप्रतिनिधियों
के नेतृत्व क्षमता के क्षेत्र में सशक्त बनाना उद्देश्य
Kharsawan
खरसावां प्रखंड मुख्यालय में “सशक्त पंचायत नेत्री अभियान” विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण पंचायत राज विभाग द्वारा नामित संस्था पॉजिटिव मंत्रा कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण का आयोजन प्रखंड सभागार, खरसावां में किया जाएगा। प्रखंड स्तरीय आयोजित होने वाले तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का पहला एवं द्वितीय बैच आगामी 12 फरवरी से 14 फरवरी तक चलेगा। प्रशिक्षण के पहले बैच में खरसावां प्रखंड के तेलाईडीह, जोरडीहा, कृष्णापुर, दलाईकेला व बडाआमदा पंचायत एवं द्वितीय बैच में जोजोडीह, खरसावां, हरिभंजा, रिडिंग एवं बिटापुर पंचायत के सभी महिला वार्ड सदस्य भाग लेगे। जबकि तृतीय बैच का प्रशिक्षण 16 फरवरी से 18 फरवरी तक चलेगा। जिसमें खरसावां प्रखंड के चिलकू, सिमला, बुरूडीह पंचायत के सभी महिला वार्ड सदस्य भाग लेगे। प्रशिक्षण सुबह 10.30 बजे से प्रारभ होगा। इस प्रशिक्षण में विभिन्न ग्राम पंचायतों की महिला वार्ड सदस्य एवं महिला पंचायत समिति सदस्य भाग लेंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला जनप्रतिनिधियों को पंचायत संचालन, प्रशासनिक प्रक्रिया एवं नेतृत्व क्षमता के क्षेत्र में सशक्त बनाना है। उक्त जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी ने सभी प्रतिभागियों से अपील किया है कि वे प्रशिक्षण में समय पर उपस्थित होकर अपना आधार कार्ड, आधार लिंक मोबाइल संख्या एवं बैंक पासबुक की विवरणी साथ लाना सुनिश्चित करें।
March 7, 2026 3: 50 pm
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध