खरसावां मे होली पर हुड़दंग नहीं चलेगा,
रंग में भंग करने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर, उपद्रवियों और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर,
kharsawan
खरसावां मे आगामी 3 मार्च होलिका दहन और 4 मार्च को रंगों के त्योहार होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए खरसावां में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। खरसावां शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पुलिस की विशेष नजर उपद्रवियों और असामाजिक तत्वों पर रहेगी। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त बल की तैनाती, गश्ती दलों की सक्रियता और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के जरिए हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी, ताकि रंगों की खुशियां किसी भी तरह की हुड़दंग या अव्यवस्था से प्रभावित न हों। बता दें कि खरसावां थाना परिसर में होली को लेकर शांति समिति की बैठक खरसावां प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी एवं थाना प्रभारी गौरव कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में हुई । इसमें असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और नशेड़ियों पर अंकुश लगाने की लोगों ने मांग की। आपसी सौहार्द व सामाजिक समरसता के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई। वहीं थाना परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। बीडीओ श्री मांझी ने कहा कि होली के पर्व के दौरान रमजान का पाक महीना भी चल रहा है। ऐसे में सामाजिक सद्भाव को कायम रखने के लिए किसी रोजेदारों अथवा राहगीरों के साथ कोई जबरदस्ती नहीं करें, इसका ख्याल रखने को कहा। जबकि थाना प्रभारी गौरव कुमार ने कहा कि जबरन रंग गुलाल लगाने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण वातावरण में रंगों के त्योहार होली को धूमधाम से मनाने की अपील की। होलिका दहन और माहे रमजान पर शांति व्यवस्था संधारण पर बल दिया।

किसी भी तरह की घटना होने पर तुरंत प्रशासन को सूचना देने को कहा। थाना प्रभारी ने तेज आवाज वाली बाजा को प्रतिबंधित बताया। कहा कि कहीं इसे बजाते हुए देखा गया तो जब्त कर संचालक पर प्राथमिकी के साथ कार्रवाई की जाएगी। बच्चा चोर की अफवाह पर किसी के साथ मारपीट की गई तो दोषियों पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। होली के दिन शराब दुकान को बंद रखने की मांग की हुई। इस बैठक में प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, बीडीओ प्रधान माझी, खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, आमदा ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान, एस आई प्रकाश कुमार, जिप कालीचरण बानरा, खरसावां मुखिया सुनिता तापे, सिमला पंचायत मुखिया विशुलाल माझी, मुखिया मंगल जामुदा, ग्राम प्रधान खालिद खान, शाम्बो राउत, आलोक दास, सुब्रत सिंह देव, वकील बारीक आदि उपस्थित थे।
