कुचाई के सुदूरवर्ती क्षेत्र रायसिदरी पहुंचे एसडीओ, हल्दी
खेती का लिया जायजा; ग्रामसभा में समस्याओ से हुए रू-ब-रू, ग्रामीणों से अफीम की खेती छोड़ वैकल्पिक खेती अपनाने की अपील
kuchai
सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश बुधवार को कुचाई प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र छोटासेगोई पंचायत के रायसिदरी पहाड़ स्थित गांव का दौरा कर हल्दी की खेती का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खेतों में पहुंचकर हल्दी के उत्पादन, पिसाई प्रक्रिया, उत्पादन चक्र एवं बाजार में बिक्री की जानकारी ली। ग्रामीणों के ग्रामसभा मे शामिल होकर एसडीओ ने किसानों से हल्दी की खेती से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हल्दी की खेती की अपार संभावनाएं हैं और इसे संगठित तरीके से बढ़ावा देने की जरूरत है।

किसानों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि अफीम की खेती को पूरी तरह छोड़कर वैकल्पिक फसलों, विशेषकर हल्दी जैसी लाभकारी खेती पर ध्यान केंद्रित करें। दौरे के दौरान ग्रामीणों ने रायसिदरी स्कूल की समस्या से भी अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में केवल एक ही शिक्षक पदस्थापित हैं। जब शिक्षक ब्लॉक या जिला स्तर की बैठकों में जाते हैं, तो विद्यालय बंद करना पड़ता है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। एसडीओ ने ग्रामीणों से सड़क, पेयजल सहित अन्य मूलभूत समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित विभागों से समन्वय कर समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की और ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। दौरे के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की सहभागिता रही और क्षेत्र के विकास को लेकर सकारात्मक संवाद हुआ। इस दौरान एसडीओ अभिनव प्रकाश, मुखिया लुदरी हेम्ब्रम, ब्लोक कोडिनेटर पंकज कुमार, कनिया अभियता सुमित कवि, अंचल निरीक्षक महैन्दर लायक आदि उपस्थित थे।
