खूंटपानी के खूंटा में कीचड़मय हुआ सड़क,
स्कूली बच्चों व ग्रामीणों का पैदल चलना भी दूभर, ग्रामीणों
की मांग है कि फिलहाल वाहनों की आवागमन बंद हो,
khutpani खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत रुईडीह पंचायत के खूंटा में सड़क की हालत काफी दयनीय हो गई है। वर्षा से सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। सड़क पर लम्बे समय से फैले कीचड़ से ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि फिलहाल वाहनों की आवागमन ना हो।

इस रुट से सड़क नहीं है। क्योंकि यह रैयती जमीन है। जल्द ही सड़क को मरम्मती कराया जाए। बर्षा में भारी वाहनों आवागमन होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणो के अनुसार खूंटपानी में लीडिंग कॉन्ट्राशन द्वारा खूंटपानी के जगह जगह पर उसके द्वारा कार्य संचालित है। जिसके कारण बडे बडे वाहन इस रूट से गुजरने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। जिसके कारण ग्रामीणों ने उस सड़क पर सुचना बोड लगाते हुए सडक मार्ग को फिलहाल बंद कर दिया है। इसकी सूचना पाकर खूंटपानी के सासंद प्रतिनिधि सह प्रखंड अध्यक्ष साकरी दोंगो क्षेत्र में भ्रमण कर स्थलों का निरीक्षण में पाया गया कि निजी सड़क में कीचड़ होने कारण आम जानताओं एवं स्कूल विधार्थियो और शिक्षकों को माध्यम भोजन को लाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रही है। इस दौरान मुख्य रूप से कांग्रेस मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडरी, ओबीसी प्रखंड अध्यक्ष हरिचरण कुमार, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अजित कांडेयंग, उदय पुरती आदि ग्रामीण व विद्यार्थी उपस्थित थे।
