चांडिल के उरमाल में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में विधायक ने किया परिसंपत्तियों का वितरण
Chandil
चांडिल (बिद्युत महतो) चांडिल प्रखंड के उरमाल में पंचायत स्तरीय आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शुक्रवार को विधायक सविता महतो शामिल हुए। इस दौरान विधायक ने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोग अधिक से अधिक ले।

उन्होंने कहा यह शिविर पंचायत स्तर पर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभुकों तक पहुँचाने, आवेदन और शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने और ग्रामीणों में सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित किया गया है।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने नजदीकी पंचायत/वार्ड में आयोजित शिविर में उपस्थित होकर अपने आवेदन और शिकायत दर्ज कराएँ और अपने आस-पास के लोगों को भी योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित करें। इस शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्थापित स्टॉलों का निरीक्षण विधायक ने किया और योजनाओं के तहत चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी तालेश्वर रविदास, अंचलधिकारी प्रदीप महतो, सीडीपीओ विभा सिन्हा, मुखिया भीम सिंह मुंडा, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, विधायक के बेटी स्नेहा महतो, अनिल महतो एवं सम्बंधित विभागों के पदाधिकारी के साथ काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
