खरसावां के माँ आकर्षिणी विकास समिति ट्रस्ट ने
दस हजार श्रद्धालुओं में बाटे मुडी, चना, पकौडी एवं चाय, यह
शक्ति पीठ क्षेत्रवासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र-अर्जुन मुंडा
Kharsawan
खरसावां के मां आकर्षिणी देवी के पारंपरिक धार्मिक आखान यात्रा पर के तहत पूजा अर्चना करने पहुंचे लगभग दस हजार श्रद्वालुओं में माँ आकर्षिणी विकास समिति ट्रस्ट के द्वारा निःशुल्क मुडी, चना, पकौडी एवं चाय का वितरण किया गया।

सेवा भाव से आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जिसका विधिवत उदघाटन खरसावां के पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय और जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और डॉ मीरा मुंडा भी शामिल हुए। उन्होंने मां आकर्षणी के दरबार में शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

सेवा वितरण कार्यक्रम की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था को बल मिलता है। श्री मुंडा ने कहा कि यह शक्ति पीठ क्षेत्रवासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने क्षेत्र के विकास, अमन-चौन और जनकल्याण की प्रार्थना की। सेवा कार्य में मां आकर्षणी विकास समिति ट्रस्ट के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धालुओं की सेवा में सक्रिय भूमिका निभाई। श्रद्धालुओं ने भी ट्रस्ट के इस सेवा भाव की प्रशंसा की और इसे अनुकरणीय है।

इस दौरान मुख्य रूप से मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व विधायक मंगल सिह सोय, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कू, डॉ मीरा मुंडा, भाजपा जिलाध्यक्ष हरेकृष्णा प्रधान, रमानाथ महतो, विजय महतो, मुखिया सबिता मुंडारी, इंस्पेक्टर नितिन सिंह, थाना प्रभारी गौरव कुमार, सुधीर मंडल, प्रभाकर मंडल, आषीश मंडल, शम्भूनाथ मंडल, चांद चौहान, जोगेन्द्रर चौहान, गजेंद्र नाथ चौहान, कंचन चौहान, हेमंत मंडल, सपन मंडल, सुजीत मंडल, पिन्टु मंडल, लक्ष्मण गांगुली, भुपेन्द्र मंडल, खिरोद मंडल, विनोद मंडल, अश्वनी मंडल, प्रभाकर मंडल, सुधांशु शेखर चौहान, श्आदि मौजूद थे।
