खूंटी के पढ़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड के विरोध में
झारखंड बंद का कुचाई में दिखा असर, सड़कों पर उतरे आदिवासी
संगठन, मुख्य अभियुक्त की अविलंब गिरफ्तारी की मांग,
kuchai
खूंटी के पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड के विरोध में बुलाए गये झारखंड बंद का असर कुचाई में दिखा। शनिवार को कुचाई बंद रहा। इस झारखंड बंद का आह्वान पर कुचाई आदिवासी एकता मंच, आदिवासी सम्मानित मंच, बकास्त मुंडारी खुटकट्टी रक्षा एवं विकास समिति 39 मौजा दलभंगा सहित अन्य सामाजिक संगठनों के लोगों ने शनिवार सुबह 7.30 बजे से ही सड़कों पर उतर आए। कुचाई मुख्य बाजार बंद करा दिया। इसके बाद कुचाई चौक पर टायर जलाकर आवागमन रोक कर विरोध प्रदर्शन किया। जिससे सुबह से दोपहर 1 बजे तक आवागमन प्रभावित रहा। कुचाई लगभग साढे पांच घंटा बंद रहा। प्रदर्शनकारियों ने सोमा मुंडा हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की और मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने की जोरदार मांग उठाई। हालांकि बंद के दौरान स्कूल, अस्पताल, दवा दुकान समेत अन्य आवश्यक सेवाओं को इससे मुक्त रखा गया। आदिवासी संगठनों ने कहा कि पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या से आदिवासी समाज के सामाजिक व्यवस्था को गहरा आघात पहुंचा है। वे जल जंगल जमीन और आदिवासी समाज के लिए जीवन भर संघर्ष करने वाले शख्स थे। हत्याकांड के इतने दिनों बाद भी अभी तक हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। उन्होंने जल्द से जल्द घटना के मुख्य साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार करने की मांग की है। सोमा मुंडा हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आदिवासी संगठनों के सदस्यों ने जमकर नारेबाजी की। बंद कराने वालों में जिप जींगी हेंब्रम, मान सिंह मुंडा, लखीराम मुंडा, मुखिया मंगल सिंह मुंडा, धर्मेंद्र सिंह मुंडा, मुन्ना सोय, रामकृष्ण मुंडारी, लुबुराम सोय, अशोक मानकी, मंगल दिग्गी, सनातन कुटिया, बनवारी लाल सोय, रामचंद्र सोय, गोलाराम लोवादा, हरिश चंद्र बानरा, केपी सेठ सोय, सुरेश सोय, देवेंद्र सोय, कारु मुंडा, आसु मुंडा, टेने सोय आदि लोग उपस्थित थे।
March 7, 2026 1: 18 pm
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
