खूंटपानी के उलिगुटू में वृहद झारखण्ड मोर्चा ने किया झंडोतोलन, तिरंगा को दी सलामी,
Khutpani
खूंटपानी प्रखंड के उलिगुटू चौक में वृहद झारखण्ड मोर्चा की ओर से झंडोतोलन किया गया। केन्द्रीय संगठन सचिव चूड़ी पुरती ने राष्ट्रीय झंडा फहराया और तिरंगा को सलामी दी। मौके पर स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को नमन करते हुये कहा कि राष्ट्रभक्तों के साहस, त्याग एवं बलिदान के फलस्वरूप ही 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ। हम उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों की आहूति दी। वही केन्द्रीय महासचिव भरत सिंह गागराई ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की देश वासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी। इस दौरान मुख्य रूप से भरत सिंह गागराई, चूड़ी पुरती, गुनाराम जामुदा, अभय सिंह जामुदा, सावन बारला, दुर्गा चरण पुरती, कुंवर सिंह जामुदा, चम्बरा जामुदा, उदय सिंह बारला, दीपक बारला, मनोज बारला, कुंदन जामुदा, गुमदा जामुदा, मंगल सिंह जामुदा, शंकर लोहार, विशाल बोदरा आदि उपस्थित थे।
