कुचाई के तिलोपदा के लगा सरकार आपके द्वार
शिविर में प्राप्त आवेदनों में शतप्रतिशत किया गया निष्पादन,
हर वर्ग, हर तबके के लिए है कल्याणकारी योजनाए-डीडीसी
kuchai
कुचाई के तिलोपदा पंचायत सचिवालय में सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत झारखंड सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों को लाभाविंत करने का प्रयास किया है। साथ ही अबुआ आवास, शिक्षा, स्वास्थ विभाग, बाल बिकास परियोजना कार्यालय, कृर्षि विभाग, पशुपालन विभाग, श्रम विभाग, पेशन, आवास, मनरेगा, आपूर्ति विभाग आदि विभागों के द्वारा स्टॉल लगाकर प्राप्त आवेदनों का शतप्रतिशत निष्पादन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन दीप प्रज्जलीप कर जिला उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, प्रखंड बिकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम, सांसद प्रतिनिधि मान सिंह मुंडा, विधायक प्रतिनिधि धमेन्द्र सिंह मुंडा के द्वारा किया गया। मौके पर डीडीसी ने कहा कि झारखंड सरकार हर वर्ग और तबके के हित को ध्यान में रखकर योजनाएं बना रही हैं। सरकार का प्रयास है कि अंतिम छोर तक विकास योजनाओं को पहुंचाया जाए। सहज एवं सरल रूप से योजनाओं की जानकारी आमजनों को मिले। ताकि अंतिम छोर में खडे व्यक्ति तक उसका लाभ पहुचाया जा सके। उन्होने कहा कि सरकार आपके द्वार के तहत योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करके उन्हें आर्थिक, सामाजिक, मानसिक एवं भावनात्मक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की योजना है। इस शिविर में कल्याण मंच से सावित्री बाई फुले किशारी समृद्धि योजना, जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, लम्पस पास सदस्याता अभियान, सर्वजन पेंशन योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, हरा राशन कार्ड, बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना, गुरूजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, अबुआ आवास योजना आदि सरकारी योजनाओं की ऑन-द-स्पॉट लाभ पहुचाने का प्रयास किया गया। साथ लाभूकों में परिसंपति का वितरण किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से डीडीसी रीना हांसदा, बीडीओ साधु चरण देवगम, सांसद प्रतिनिधि मान सिंह मुंडा, विधायक प्रतिनिधि धमेन्द्र सिंह मुंडा, मुखिया राम सोय, मुखिया सरस्वती मिंज, मुखिया करम सिंह मुंडा, बीपीओ कुंदन बाजपेई, ब्लोक कोडिनेटर पंकज कुभंकार, सहायक अभियता गणेश महतो आदि उपस्थित थे।
March 9, 2026 11: 14 am
Breaking
- महिला दिवस पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने विधायक सविता महतो से की शिष्टाचार मुलाकात
- खरसावां के आन्नदडीहु, जोजोडीह, दलाईकेला व कस्तृरबॉ में नुक्कड नाटक के तहत आयुष पद्धति अपनाने के लिए दिलाई शपथ, बताया आयुष पद्धति न केवल रोगों के उपचार में है सहायक,
- कुचाई के जिलिंगदा में सरहुल पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, 21 मार्च को मनाया जायेगा सरहुल, सरहुल केवल एक पर्व नहीं बल्कि प्रकृति, संस्कृति और समाज के आपसी संबंधों का प्रतीक है
- खूंटपानी में वृहद झारखण्ड मोर्चा का वार्षिक महाधिवेशन संर्पन्न, झारखंडियों के अधिकारों की लड़ाई तेज करने का संकल्प, जनता कई वर्षों से तलाश रहे राजनीतिक विकल्प-बिरसा सोय
- खरसावां के सिमला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुई गोष्ठी, झारखंड में पुर्ण रूप से शराबबंदी का लिया संक्लप, शराबबंदी पर मानसिकता में बदलाव की जरूरत- अंगुर महतो,
- खरसावां के आकर्षणी में आभार सह धन्यवाद समारोह संर्पन्न, आखान यात्रा में महत्वर्पूण योगदान देने वालो को किया सम्मानित, मां के शक्ति पीठ को विकसित किया जाएगा-गागराई
- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जल महोत्सव पखवाड़ा सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…*
- सांसद के कार्यालय सहायक स्वरूप चक्रवर्ती का निधन, अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे सांसद व विधायक
