खरसावां थाना में होली का त्योहार बड़े ही हर्षाेल्लास
और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मना, एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर
तथा गले मिलकर भाईचारे और एकता का दिया संदेश,
kharsawan
खरसावां में रंगों का पावन पर्व होली के अवसर पर खरसावां थाना परिसर में थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में होली मिलन समारोह के नाम पर होली का त्योहार बड़े ही हर्षाेल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर तथा गले मिलकर भाईचारे और एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से खरसावां प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी, कुचाई बीडीओ साधुचरण देवगन, खरसावां अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू, कांग्रेस के प्रदेश सचिव छोटराय किस्कू, खरसावां प्रखंड सांसद प्रतिनिधि कोन्दो कुम्भकार सहित थाना के सभी पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। थाना प्रभारी श्री कुमार ने उपस्थित सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता का पर्व है। ऐसे आयोजनों से पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास और सहयोग की भावना मजबूत होती है। पूरे आयोजन के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा और सभी ने मिलकर होली को यादगार बनाया। यह आयोजन सामाजिक एकता और प्रशासनिक समन्वय का प्रतीक बनकर सामने आया। इस दौरान मुख्य रूप से खरसावां मुखिया सुनिता तापे, जोजोडीह मंगल सिंह जामुदा, सिमला के मुखिया विशुलाल माझी, कन्हैया लाल समाड़, सौरव तांती, रथो कुम्हार, सूरज समाड़ आदि मौजूद थे।
March 6, 2026 11: 18 pm
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
