पूरी दुनिया आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(एआई) के भरोसे, बड़े-बड़े कार्यो में अब एआई का लिया सहयोग, झारखंड के शिक्षा विभाग भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रति जताया विश्वास,
Seraikella
सरायकेला। पूरी दुनिया आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(एआई) के भरोसे आ चुकी है ।बड़े-बड़े कार्यो में अब एआई का सहयोग लिया जा रहा है। झारखंड सरकार की शिक्षा विभाग भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रति विश्वास जताई है। झारखंड सरकार की शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रांची द्वारा छात्रों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की महत्वता को समझते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर ऑनलाइन श्रृंखला के आयोजन किया जा रहा है इस संबंध में झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रांची के उप निदेशक विंध्याचल पांडे ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखा है जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर ऑनलाइन श्रृंखला के आयोजन का उद्देश्य एवं पूरी कार्यक्रम की पद्धति के बारे में विस्तार पूर्वक बताई गई है जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मूलभूत अवधारणाओं का परिचय देना विद्यालय शिक्षा में एआई की प्रासंगिकता और अनुप्रयोग को प्रदर्शित करना शिक्षकों को कक्षा अभ्यास में एआई को एकीकृत करने के लिए उपकरणों और रणनीतियों से परिचित कराना तथा शिक्षण पद्धतियों को 21वी सदी के कौशल के साथ संरेखित करना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।
यूट्यूब पर होगी लाइव प्रशिक्षण जिले के हजारों छात्र इस ऑनलाइन प्रशिक्षण में जुड़ेंगे:-
जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा ने बताया कि 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 तक सीआईईटी- एनसीईआरटी, आधिकारिक चैनल पीएम- ईविधा के जरिए ऑनलाइन प्रसारण किया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञों के नेतृत्व में यूट्यूब लाइव के माध्यम से केंद्रित प्रस्तुतीकरण और प्रदर्शन , एआई अनुप्रयोगों को स्पष्ट करने के लिए वास्तविक जीवन के उदाहरणो और कक्षा संदर्भों का उपयोग, सत्रों के बाद पूरक संसाधन और संदर्भ सामग्री साझा किया जाएगा।
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि जिले के अधिक से अधिक छात्रों को इस प्रशिक्षण श्रृंखला में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है ।यह सीखने में प्रौद्योगिकी का प्रयोग करने कक्षा की सहभागिता और रचनात्मकता को बढ़ाने के नवीन तरीकों का पता लगाने का अवसर प्रदान करेगा
