राष्ट्रीय राजमार्ग-33 से खरसावां को जोड़ने वाली
खरसावां-रड़गांव सड़क की जर्जर हालत पर सदन
में उठा मुद्दा, राइडिंग क्वालिटी सुधार की मांग,
Kharsawan
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-33 से खरसावां को जोड़ने वाली खरसावां-रड़गांव मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर मामला सदन में उठाया गया है। खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने सदन के माध्यम से सरकार से सड़क की राइडिंग क्वालिटी सुधार कार्य को अविलंब स्वीकृति देने की मांग की है। बताया गया कि सड़क की पिच पूरी तरह उखड़ चुकी है और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क खरसावां को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाली प्रमुख संपर्क मार्ग है। इसी रास्ते से दैनिक यातायात, स्कूली वाहन, एंबुलेंस और व्यवसायिक गतिविधियां संचालित होती हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण समय और ईंधन दोनों की बर्बादी हो रही है। सदन में मांग रखते हुए श्री गागराई ने कहा गया कि खरसावां-रड़गांव सड़क की राइडिंग क्वालिटी में सुधार के लिए शीघ्र स्वीकृति प्रदान की जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। स्थानीय नागरिकों ने भी सरकार से त्वरित पहल की अपेक्षा जताई है, ताकि वर्षों से उपेक्षित इस महत्वपूर्ण सड़क की स्थिति में सुधार हो सके।
March 7, 2026 11: 26 am
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
