खरसावां में धुमधाम से मनी उत्कल गौरव मधुसूदन
दास की 92वीं पुण्यतिथि, पुण्यतिथि तभी सार्थक होगी, जब
उडिया समाज अपने संकल्पों पर प्रतिबद्व रहेगी-सुशील
Kharsawan
खरसावां के राजमहल परिसर में जिला उत्कल सम्मलिनी सरायकेला खरसावां के द्वारा उत्कल गौरव स्वं मधुसूदन दास की 92वीं पुण्यतिथि धुमधाम से मनाई गई। इस दौरान उत्कल गौरव मधुसूदन दास के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्वाजंलि दी गई। साथ ही ओडिया भाषा-साहित्य को जन जन पहुचाने का संक्लप लिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित उत्कल सम्मलिनी सरायकेला खरसावां के जिला परिदर्शक सुशील षांडगी ने कहा कि उत्कल गौरव मधुसूदन दास की पुण्यतिथि तभी सार्थक होगी। जब उडिया समाज अपने संकल्पों पर प्रतिबद्व रहेगी। नशाखोरी पर नियंत्रण, शिक्षा पर जोर व स्व-व्यवस्था को बेहतर करने जैसे तीन महत्वपूर्ण संकल्पो को लेना होगा। इससे समाज का दशा व दिशा अवश्य सुधरेगा। उन्होने कहा कि ओडिया भाषा-साहित्य का विकास ही हमारा लक्ष्य है। विकास के प्रति उत्कल सम्मलिनी गंभीर है। इसके लिए ओडिया भाषा-साहित्य को जन-जन पहुचाकर एवं महापुरूष मधुसूदन दास के द्वारा उत्कल सम्मलिनी की स्थापना के उदेश्य को पुरा कर सच्ची श्रद्वाजंलि दे। ओंडिया भाषा-साहित्य के विकास के लिए अपनी सहभागिता दे। वही उत्कल सम्मलिनी के जिला सचिव अजय प्रधान ने कहा कि महापुरूष का जन्म 28 अप्रेल 1848 को ओडिसा के कटक जिले के अन्तर्गत ग्राम सत्यमामापुर में हुआ था। उनके प्रयास से उत्कल सम्मलिनी का गठन 1903 में हुई । और सम्मलिनी के प्रयास से ही उडिसा प्रांत का गठन 1 अप्रेल 1936 को हुआ। वही 4 फरवरी 1934 को उनका निधन हुआ। उनका सारा जीवन भाषा-साहित्य व संस्कृति के उत्थान में महत्वपुर्ण भुमिका निभाई। इस दौरान मुख्य रूप से उत्कल सम्मलिनी के जिला अध्यक्ष सुमंत मोहंती, जिला सचिव अजय कुमार प्रधान, जिला परिदर्शक सुशील षाड़ंगी, जिला कोषाध्यक्ष सपन मंडल सहित रंजीत मंडल, भारत चंद्र मिश्रा, चंद्रभानु प्रधान, रेणु महाराणा, सपना टोप्पो, सविता बिषय, पुष्पा पुष्टि, कनिता दे, झुमी मिश्रा, बंदना दास, बबिता मंडल आदि उपस्थित थे।
March 7, 2026 5: 49 pm
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
