सुमित चौधरी ने सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के रूप में भाजपा समर्थित उम्मीदवार के रूप में पेश की अपनी दावेदारी,
Seraikela
भाजपा के नगर महामंत्री रहे सुमित चौधरी ने सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के रूप में भाजपा समर्थित उम्मीदवार के रूप में अपनी दावेदारी पेश कर दी है। उन्होंने बीती शाम को भाजपा नगर अध्यक्ष विजय दत को लिखित रूप में अपनी दावेदारी पेश की है। नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष पद को लेकर यह पहले दावेदारी है जो खुलकर सामने आई है। ऐसे तो कई संभावित उम्मीदवार अपने तरीके से अध्यक्ष पद की तैयारी में लोगों को रिझाने में व्यस्त हैं परंतु अध्यक्ष पद के लिए अब तक की यह पहले दावेदारी मानी जा रही है।
