गम्हरिया के भोलाडीह मे आदिम कुम्हार महासंघ की सामाजिक बैठक संपन्न, 8 फरवरी के मिलन समारोह पर हुई चर्चा,
Gamharia
गम्हरिया प्रखंड के भोलाडीह स्थित शिव मंदिर परिसर में आदिम कुम्हार महासंघ, झारखंड की एक महत्वपूर्ण सामाजिक बैठक बुद्धेखर कुम्हार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 8 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले सामाजिक मिलन समारोह को सफल बनाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि समाज के अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक स्वजाति ग्राम में प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसके तहत गांव-गांव जाकर लोगों को मिलन समारोह में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि कार्यक्रम को व्यापक और सफल बनाया जा सके। इस अवसर पर महासंघ के कई पदाधिकारी एवं समाज के सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के अंत में समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सामाजिक विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से बुद्धेखर कुम्भकार, कृष्ण कुम्भकार, दीन बन्धु कुम्भकार, कालिपद कुम्भकार, कर्ण कुम्भकार, सूरज कुम्भकार, रोहिण कुम्भकार, संजय कुमार, विपिन कुम्भकार, लाल्टू कुम्भकार, दारा कुम्भकार, बलराम कुम्भकार, प्रहलाद कुम्भकार, अनिन्द कुम्भकार, सरोज कुमार चौधरी, झारखंड के मुख्य सलाहकार सुधीर कुम्भकार, प्रदेश अध्यक्ष सोम चाँद कुम्भकार, संजय कुम्भकार, सत्येंद्र कुम्हार सहित अन्य लोग शामिल थे।
