सरायकेला- टाटा मुख्य मार्ग पर संजय पुल में अज्ञात वाहन की टक्कर से शैलेंद्र कैवत गंभीर से घायल,
Seraikela
सरायकेला। सरायकेला- टाटा मुख्य मार्ग पर संजय पुल में अज्ञात वाहन की टक्कर से 55 वर्षीय व्यक्ति शैलेंद्र कैवत गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना गुरुवार श्याम 6:00 बजे के आसपास की है घायल शैलेंद्र को एंबुलेंस द्वारा सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। शैलेंद्र को सर पर गंभीर चोट लगी है तथा बांया पैर और बांया हाथ टूट गई है। शैलेंद्र के परिवार वालों ने बताया कि बुधवार की शाम से वह गायब था परिवार वालों ने काफी कुछ दिन की परंतु नहीं मिला। इधर घटना के समय वह पैदल ही सीनी मोड की और जा रहा था इस दौरान अज्ञात बहन ने उसे टक्कर मारी।
