कौशल भारत कुशल भारत कार्यक्रम में सरायकेला छऊ का जलवा,
Seraikella
सरायकेला। राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र सरायकेला के कलाकारों ने चाईबासा के आमला टोला स्थित सभागार में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित कौशल भारत कुशल भारत के एक कार्यक्रम में सरायकेला शैली छऊ नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। कलाकारों ने उक्त कार्यक्रम में राधा कृष्ण एवं चंद्रभागा नृत्य प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मौके पर राजस्व सह परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ सहित दिल्ली से आये पदाधिकारियों ने छऊ नृत्य देख कलाकारों का प्रशंसा कर उत्साहित किया। कला दल में कोऑर्डिनेटर सुदीप कबी, गुरु ब्रजेन्द्र पटनायक, गुरु सुधांशु शेखर पानी, गजेंद्र महंती, ठाकुर सरदार, पूर्णचंद्र सरदार, असित पटनायक, गोपाल पटनायक, आद्यापदो साहू, सीधेश्वर दारोगा, अमन कर, अनिमेष कर शामिल रहे।
