खूंटपानी में पदस्थापित राजस्व उप निरीक्षक पद पर कार्यरत रानी गुप्ता को दी विदाई, सीजीएल परीक्षा में उत्तीर्ण होकर मिला नियुक्ति पत्र, रांची में देगी योगदान,
Khutpani
खूंटपानी प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित राजस्व उप निरीक्षक पद पर कार्यरत रानी गुप्ता को विदाई दी गई। खुंटपानी प्रखंड परिवार की ओर एवं अधिकारियों ने विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अंचल अधिकारी फुलेश्वर साव ने यानी गुप्ता को अंगवस्त्र एवं गुलदस्ता भेंट किया। इस दौरान रानी गुप्ता ने कहा कि खुंटपानी प्रखंड कार्यालय में सात साल से लगातार निष्ठापूर्वक और ईमानदार लग्न से मैं योगदान दिया और आगे भी ऐसा ही काम करूंगी।

आप लोगों के मार्गदर्शन और आशिर्वाद से आगे बढ़ने का लक्ष्य हासिल करूंगी। गौरतलब है कि रानी गुप्ता काफी मेहनत से पढ़ाई कर और संघर्ष से अब सीजीएल परीक्षा में उत्तीर्ण होकर नियुक्ति पत्र मिला है। उन्होंने बताया कि मेरे पिता चाईबासा में बुक स्टोर की दुकान है। झारखंड सरकार की काफी सराहना की और मैं रांची सचिवालय में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी वित्तीय विभाग में सेवा देगी। प्रखंड कार्यालय खूंटपानी में अंचल एवं प्रखंड के कर्मीयों ने रानी गुप्ता को उपहार भेंट किया। दौरान मुख्य रूप से सीओ फुलेश्वर साव, जिला परिषद सदस्य यमुना तियू, भानु प्रताप सिंह, समाजसेवी बिरसा तियू, जयसिंह पुरती समेत प्रखंड के कर्मचारी मौजूद थे।
