खरसावां–कुचाई में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां पूरी, शिवालयों में विशेष सजावट और सुरक्षा प्रबंध,
Kharsawan
खरसावां-कुचाई प्रखंड के महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिवालयों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों को आकर्षक फूल-मालाओं, रंग-बिरंगी रोशनी और विशेष सजावट से सजाया गया है। मंदिर परिसरों में व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। खरसावां स्थित प्रसिद्ध रामगढ शिव मंदिर सहित आसपास के प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। भक्तगण “हर-हर महादेव” के जयकारों के साथ जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और रुद्राभिषेक करेंगे। कई स्थानों पर अखंड कीर्तन, भजन-संध्या एवं रात्रि जागरण का भी आयोजन किया गया है। मंदिर समितियों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, कतारबद्ध दर्शन व्यवस्था और प्रसाद वितरण की विशेष तैयारी की गई है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है।
वहीं प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती तथा रात्रि गश्ती की व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रमुख मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। स्थानीय श्रद्धालुओं में महाशिवरात्रि को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन चुका है और शिवभक्तों को इस महापर्व का बेसब्री से इंतजार है।
March 7, 2026 10: 52 am
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
