होली एवं रमजान को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण आयोजन पर जोर
Seraikella
सरायकेला होली एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ मनाने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी यस्मिता सिंह, थाना प्रभारी विनय कुमार, डॉ. चंदन कुमार, नगर निगम के सुमित सुमन सहित नगर के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि होलिका दहन एवं होली के सभी कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित किए जाएंगे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि होली के बहाने सामाजिक माहौल बिगाड़ने या अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी।
बैठक में मूलभूत सुविधाओं पर भी चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि होली के दिन कम से कम तीन बार जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही त्योहार के दौरान निर्बाध एवं पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने पर भी सहमति बनी।
अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे आपसी सद्भाव बनाए रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें। बैठक का उद्देश्य दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और साम्प्रदायिक सौहार्द के साथ संपन्न कराना
