सरायकेला के माजन घाट शिव मंदिर मे एक दिवसीय गीता यज्ञ का आयोजन
Seraikella
सरायकेला में पुरोहित समाज द्वारा गुरुवार से माजन घाट शिव मंदिर परिसर एक दिवसीय गीता यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है इस आयोजन को लेकर आज बुधवार को प्राचीन जगन्नाथ मंदिर खरकाई नदी घाट से भाग्य कलश यात्रा निकाली गई पुरोहित समाज के अध्यक्ष घासी सतपति, सचिन नीलकंठ सारंगी की पूजा अर्चना के बाद कलश यात्रा प्रारंभ हुई जिसमें 150 से भी अधिक महिलाएं शामिल हुए यह कलश यात्रा श्री जगन्नाथ मंदिर सड़क से होकर पैलेस रोड पहुंची एवं बस स्टैंड से होते हुए पुनः माजना घाट शिव मंदिर तक पहुंची। इस कार्यक्रम में सानंद आचार्य, समेत नगर के कई बुद्धिजीवी शामिल हुए।
