झारखण्ड राज्य के स्थापना के रजत जयन्ती वर्ष पर
खरसावां में प्रखंड स्तरीय क्वीज, निबंध, पेंटिंग, नृत्य प्रतियोगिता,
बच्चों ने अपने अंदर छिपी हुई कला की प्रस्तुति,
kharsawan
खरसावां प्रखंड संसाधन केन्द्र में झारखण्ड राज्य के स्थापना के रजत जयन्ती वर्ष समारोह, विरासत, प्रगति और आंकाक्षाओं का उत्सव हेतु प्रखण्ड स्तरीय क्वीज, निबंध, पेंटिंग, नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खरसावां प्रखंड के कस्तृरबा गांधी आवासीय विद्यालय खरसावा, प्लस टू उच्च विद्यालय खरसावां, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पोटोबेडा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह आदि विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम की प्रस्तुति की। बच्चों द्वारा गीत संगीत नाटक और भाषण समेत कई कला की स्थिति की गई बच्चों ने अपने अंदर छिपी हुई कला का प्रस्तुति किया। कार्यक्रम को देखकर उपस्थित पदाधिकारी और लोगों ने बच्चों को सराहा।

खासकर नागपुरी नृत्य पर बच्चों ने खूब तालिया बटोरी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी संजय कुमार जोशी, बीपीओ पंकज कुमार महतो, बीआरपी राजेन्द्र गोप समेत कई लोग थे। कक्षा 6 से कक्षा 8 के निबंध प्रतियोगिता में प्रथम दुर्गापरी महतो, द्वितीय मनीषा कुरली तथा कक्षा 9 से कक्षा 12 के निबंध प्रतियोगिता में प्रथम काजल महतो द्वितीय किशन हेम्ब्रम, कक्षा 6 से कक्षा 8 के पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम शिवम कुमार सोय, द्वितीय प्रियंका नायक तथा कक्षा 9 से कक्षा 12 के पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम प्रियंका महतो द्वितीय रांखी तांती, कक्षा 6 से कक्षा 8 के गायन प्रतियोगिता में प्रथम सुमन महतो, तथा कक्षा 9 से कक्षा 12 के गायन प्रतियोगिता में प्रथम भुषण माझी द्वितीय गुरूवारी मुंडा, कक्षा 6 से कक्षा 8 के क्वीज प्रतियोगिता में प्रथम खुशबु महतोे, द्वितीय ग्लोरिया नायक तथा कक्षा 9 से कक्षा 12 के क्वीज प्रतियोगिता में प्रथम संदीप महतो द्वितीय संगीता प्रमाणिक द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावे नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। इस दौरान मुंख्य रूप से बीईईओ संजय कुमार जोशी, बीपीओ पंकज कुमार महतो, बीआरपी राजेन्द्र गोप, एमआइएस देवाशीष महतो, शिक्षक सुमन साथुआ, तारणी चन्द्र महतो, सुनील महतो, बिशाल साहु, संदीप पालित, गणेश कुमार मंडल, तुसार काति महतो, जगन्नाथ महतो, भूदेव कुमार आदि उपस्थित थे।
