विधायक सविता महतो के पहल से झिमड़ी निवासी को ईलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मिला 75 हजार रुपये की सहायता,
Seraikela
सरायकेला (बिद्युत महतो) विधायक सविता महतो के पहल पर ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नीमडीह प्रखंड के झिमड़ी निवासी पूजा महतो गंभीर बीमारी से पीड़ित है जिसके इलाज के लिए झारखंड सरकार की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष से 75 हजार रुपये कि आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। मालूम हो कि पूजा महतो लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनका समुचित इलाज कराना परिवार के लिए कठिन हो गया था। इसके बाद परिजनों द्वारा विधायक सविता महतो को जानकारी दी गई और मदद का गुहार लगाया गया। विधायक ने मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा, जिस पर संज्ञान लेते हुए सरकार ने सहायता स्वीकृत की। स्वीकृत राशि का भुगतान भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से चेक द्वारा किया गया। सहायता मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व विधायक सविता महतो के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि इस सहयोग से इलाज में काफी मदद मिलेगी। वही झामुमो कार्यकर्ताओं ने भी सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष जरूरतमंद और असहाय लोगों के लिए बड़ी संजीवनी साबित हो रहा है। उक्त बात की जानकारी झामुमो केंद्रीय सदस्य सह विधायक के आप्त सचिव काबलू महतो ने दी।
