*राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के आठवें दिन सरायकेला प्रखंड के पठानमारा पंचायत में जागरूकता अभियान का हुआ आयोजित.,*गुड सेमेरिटन नीति के प्रति लोगों को किया गया जागरूक, सड़क दुर्घटना पीड़ितों की सहायता हेतु की गई अपील…*
Seraikela
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के आठवें दिन आज गिरिजा शंकर महतो, जिला परिवहन पदाधिकारी, सरायकेला–खरसावाँ के नेतृत्व में सरायकेला प्रखंड अंतर्गत पठानमारा पंचायत में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर आमजनों को विशेष रूप से गुड सेमेरिटन (Good Samaritan) नीति के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। लोगों को बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायता करने वाले नेक नागरिकों को कानून द्वारा संरक्षण प्रदान किया जाता है। साथ ही उपस्थित जनसमुदाय से अपील की गई कि वे सड़क दुर्घटना की स्थिति में पीड़ितों की तत्काल सहायता करें एवं मानवता का परिचय दें।
कार्यक्रम के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा दूत के रूप में श्री संजय होनहागार, मुखिया, पठानमारा पंचायत, श्री रामराय गोडसोरा, ग्राम प्रधान, पठानमारा, श्री शत्रुघन टीयू, ग्राम प्रधान, कोपे गाँव तथा श्री नेहरू पूर्ति, ग्राम प्रधान, बड़ा टंगरानी को नामित किया गया।
इस अवसर पर सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई तथा यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग, गति सीमा के अनुपालन एवं नशे की अवस्था में वाहन न चलाने के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी, सरायकेला–खरसावाँ के साथ जिला सड़क सुरक्षा टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
