सरायकेला महिला महाविद्यालय मे राष्ट्रीय शिक्षा दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया
Seraikella
सरायकेला। महिला महाविद्यालय सरायकेला में मंगलवार को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर इतिहास विभाग की ओर से “शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. अबुल कलाम आजाद का योगदान” विषय पर एक सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. स्पार्कलीन देई थीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा केवल नौकरी का साधन नहीं, बल्कि यह व्यक्ति के भीतर संवेदना, कर्तव्य और नैतिकता की भावना विकसित करने का माध्यम है। उन्होंने डॉ. अबुल कलाम आजाद के योगदानों का उल्लेख करते हुए यूजीसी आईआईटीट और संगीत अकादमी की स्थापना में उनकी भूमिका को याद किया।कार्यक्रम में इतिहास विभाग की शिक्षिका हेमा सुजाता लकड़ा ने मुफ्त शिक्षा और छात्रवृत्ति शुरू करने की परंपरा पर अपने विचार रखे, जबकि अंग्रेजी विभाग के शिक्षक डॉ. राजेश कुमार मंडल ने छात्रों से देश में रहकर सेवा करने की अपील की। इतिहास विभाग के शिक्षक डॉ. चंद्रशेखर राय ने अबुल कलाम आजाद को भारत की उच्च शिक्षा का प्रथम स्तंभकार बताया। छात्राओं खुशी पंडा, प्रिया साहू, सरिता मुंडी, सोमबारी मुंडा और अन्य ने अपने विचार रखे। मंच संचालन इतिहास विभाग की छात्रा अंजु बंकीरा ने
