मनोहरपुर में सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने किया गणेश पूजा पंडाल एवं मेला का उद्घाटन,
Seraikella
मनोहरपुर : मनोहरपुर के प्रसिद्ध गणेश पूजा पंडाल एवं मेले का बुधवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद जोबा माझी तथा अति विशिष्ट अतिथि स्थानीय विधायक जगत माझी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीपीओ जयदीप लकड़ा, बीडीओ शक्ति कुंज, थाना प्रभारी अमित खाखा, कोयना वन क्षेत्र पदाधिकारी रामनंदन राम उपस्थित रहे।

सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी सहित अतिथियों ने पूजा पंडाल एवं मेला र उद्घाटन के पश्चात भगवान गणपति की आराधना कर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इसके पूर्व सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर व बाजे गाजे के साथ स्वागत किया। मालूम हो कि मनोहरपुर का दस दिवसीय गणेश पूजा मेला क्षेत्र का प्रसिद्घ मेला है। उद्घाटन समारोह में मनोहरपुर पूर्वी पंचायत की मुखिया पूजा कुजूर, ढीपा के मुखिया अशोक बंदा, पंसस उषा देवी खुशबू, झामुमो जिलाध्यक्ष सोनाराम देवगाम, सचिव राहुल आदित्य, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष पंकज महतो कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने पूजा-अर्चना के बाद मेले का भ्रमण किया। सांसद जोबा माझी एवं विधायक जगत माझी ने गणेश पूजा को भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक बताते हुए लोगों से त्योहार शांतिपूर्ण एवं पारंपरिक तरीके से मनाने की अपील की।इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में गणेश पूजा समिति के संरक्षक सह जिला परिषद के उपाध्यक्ष रंजीत यादव, हीरालाल नायक, अश्वनी बघेल, राजेश सिंह, अभय शूलपाणि, रविंद्र कुमार, पिंकी डागा, सुशील विभव उर्फ बब्बू, विजय साहु, लखींद्र दास, जगन्नाथ साहु, राजेश राउत, बसंत हरलालका, संजीव गंताईत, राजू सिंह, संजय सिंहदेव, अमर महतो , लालू मंडल, भोला शंकर यादव, वशिष्ठ यादव, चंचल रवानी, संतोष पांडे, विक्रम सिंह, गोवर्धन ठाकुर, पोरेश महतो, सुमन कुजूर, मुंडा अशोक महतो,अज़हर अली सहित स्थानीय गणमान्य नागरिकों का विशेष योगदान रहा।
