जिला भर में विधिक जागरूकता हेतु मोबाइल वैन को हरी झंडी
Seraikella
दिनांक 26.09.2025 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सरायकेला-खरसावाँ की ओर से एक मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस वैन पर NALSA एवं JHALSA की विभिन्न योजनाओं से संबंधित होर्डिंग्स लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से जिलेभर में आमजन को विधिक जागरूकता से अवगत कराया जाएगा। यह वैन दुर्गा पूजा अवकाश (D.P.N. vacation) के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करेगी।

मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाने के अवसर पर माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश श्री बिरेश कुमार, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश श्री मोइज़, श्री बी.के. पांडेय, श्री दीपक मलिक, तथा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुश्री लूसी सोसें तिग्गा सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे।

वैन पर लगाए गए होर्डिंग्स में मुख्य रूप से DAWN योजना (नशा मुक्ति एवं नशा के दुष्प्रभाव से बचाव हेतु), SAMVAD योजना (अनुसूचित जनजातियों के लिए), तथा JAGRITI योजना (NALSA की महिला सशक्तिकरण एवं अन्य प्रमुख मुद्दों से संबंधित) का प्रचार-प्रसार किया गया है। साथ ही अन्य सामाजिक एवं विधिक रूप से महत्वपूर्ण विषयों को भी प्रदर्शित किया गया है।
