मनोहरपुर में विधायक जगत माझी ने अबुआ आवास का किया उद्धाटन,
Seraikella
मनोहरपुर:- मनोहरपुर विधायक जगत माझी ने बुधवार को अबुआ आवास योजना के अंतर्गत चयनित लाभुकों को नंदपुर पंचायत के जिलिंग्गुटू में उनके नए घरों में गृह प्रवेश कराया गया। उक्त अवसर पर लाभुक परिवार के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान विधायक जगत माझी ने कहा कि सरकार गरीब और जरूरतमंद लोगों को पक्के मकान का सपना साकार करने के लिए पूरी तरह समर्पित है।

उन्होंने लाभुकों से आग्रह किया कि वह अपने घरों की साफ-सफाई और रखरखाव पर विशेष ध्यान दें। उक्त सुविधा का सदुपयोग करें। उक्त सभा में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी । विधायक ने पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों से कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और जनभागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। कार्यक्रम में मनोहरपुर बीडीओ शक्तिकुंज, जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत यादव, उप प्रमुख दीपक एक्का, मुखिया सुशीला सैवेया, बंधना उरांव, मानुएल बेक, विक्रम सिंह, चंचल रवानी, सतीश खाखा, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक सहित काफी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और महिला समूह की सदस्य उपस्थित रहीं।
