ईचागढ़ मे विशेष सदस्यता बृद्धि अभियान का विधायक व उपायुक्त ने किया शुभारंभ
Ichagarh
*ईचागढ़ :* ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के सितु लेम्पस परिसर में बुधवार को विशेष सदस्यता बृद्धि अभियान का शुभारंभ विधायक सविता महतो एवं सरायकेला के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह व पंचायत प्रतिनिधियों ने नये सदस्यों को अंश प्रमाण पत्र सौंपकर किया। वहीं उपायुक्त श्री सिंह ने सदस्यों व उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लैम्पस एक बहुउद्देशीय सहयोग समिति है, जिसमें क्षेत्र के लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लैम्पस में जुड़कर कृर्षि,बीपनन , वाणिज्य एवं विनिर्माण आदि कार्य किया जा सकता है। उन्होंने लोगों को अधिक से अधिक सदस्यता ग्रहण कर इसका लाभ उठाने का अपील किया। वहीं विधायक सविता महतो ने कहा कि लैम्पस के साथ जुड़कर किसान अपने उत्पादन धान का विक्रय कर सकते हैं और बहुत सारे योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने सोड़ो कोल्ड स्टोर को चालु कराने का मांग किया। विधायक के मांग करने पर तत्काल उपायुक्त ने सोड़ो में निर्माणाधीन कोल्ड स्टोर का जांच किया एवं कनीय अभियंता को समय पर कार्य पुरा नही होने से जमकर फटकार लगाई। उपायुक्त ने कोल्ड स्टोर का जांच के लिए एक विशेष टीम बनाकर जांच करने की बात कही। विशेष सदस्यता बृद्धि अभियान में नये 58 सदस्यों को प्रमाण पत्र दिया गया।
दूर्गा पूजा से पहले मिलन चौक से सितु बाजार तक स्ट्रीट लाइट व टीकर पुल का होगा मरम्मती
विधायक सविता महतो ने मंच से जर्जर टीकर पुल का मरम्मती कराने एवं मिलन चौक से सितु बाजार तक स्ट्रीट लाइट लगवाने का मामला उठाई । वहीं उपायुक्त श्री सिंह ने दुर्गा पूजा से पहले पुल मरम्मती एवं 15 स्ट्रीट लाइट लगवाने का घोषणा भी सार्वजनिक रूप से किया। मौके पर जिला सहकारिता पदाधिकारी जगमनी टोपनो,बीसीओ बसंत राय, बीडीओ एकता वर्मा,सीओ दीपक प्रसाद,प्रमुख गुरू पद मार्डी, मुखिया लक्ष्मी देवी, लैम्पस अध्यक्ष बलभद्र सिंह मुण्डा, लेखापाल भोलानाथ दास, पंचायत सचिव अशोक मंडल आदि उपस्थित थे।
