खरसावां के कदमडीहा में मिलाद ए मुस्तफा का आयोजन, पैगंबर-ए-इस्लाम की शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारने का है दिन
kharsawan
खरसावां प्रखंड के कदमडीहा में मिलाद-ए-मुस्तफा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पीर-ए-तरकत सईद शम्सुल्लाह जान बाबू हुजूर की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके आगमन से क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया और बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।
यह कार्यक्रम डॉ. आसिफ के आवास पर आयोजित किया गया, जहां आसपास के गांवों से भी लोग शरीक हुए। कार्यक्रम में सैम्स अज़हरी एवं इमाम अबू हुरैरा सहित कई उलेमा-ए-कराम मौजूद रहे। उलेमाओं ने हजरत मोहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) की सीरत पर रोशनी डालते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया।
अपने संबोधन में पीर-ए-तरकत सईद शम्सुल्लाह जान बाबू हुजूर ने आपसी भाईचारा, अमन और मोहब्बत का पैगाम दिया। उन्होंने कहा कि मिलाद-ए-मुस्तफा केवल जश्न का अवसर नहीं, बल्कि पैगंबर-ए-इस्लाम की शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारने का दिन है। कार्यक्रम के दौरान नात-ओ-मनकबत पेश की गई और सामूहिक दुआ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं और कमेटी के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
March 7, 2026 1: 54 pm
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
