नेमरा मे दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल होकर खूंटी सांसद व खरसावां विधायक ने दी श्रद्धांजलि,
Kharsaean
झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री सह दिशुम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्धकर्म शामिल होने के लिए खरसावां विधायक दशरथ गागराई के नेतृत्व में खूंटपानी, कुचाई, खरसावां, गम्हरिया आदि जगहों से पार्टी के कार्यकर्ता नेमरा गांव पहुंचे।

वहीं खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा भी इस श्राद्धकर्म में शामिल हुए। सांसद कालीचरण मुंडा व विधायक दशरथ गागराई ने गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और उनके आदित्य योगदान को याद किया। इस दौरान खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि दिशुम गुरु शिबू सोरेन जल, जंगल, जमीन की लड़ाई लड़ी। आदिवासियों शोषितों पिछड़े वर्ग के लोगों की भी आवाज बने और लोकनायक की तरह उभरे। इस दौरान मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा, खरसावां विधानसभा क्षेत्र विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप, खूंटपानी प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि दुर्गा चरण पाड़ेया, विधायक की पत्नी सह समाजसेवी बासंती गागराई, डॉ विजय सिंह गागराई, राहुल गोप, मार्कुस लेयांगी, जयसिंह पुरती, दुम्बी हाईबुरू, जयसिंह बोदरा, सुरेश मोहंती, दशरथ महतो, संजू हाईबुरू, रजनी बानरा, यशोदा गोप, धनु मुखी, अरुण जामुदा, सुरेश मोहंती, यशवंत प्रधान, रंगबाज बेहरा, हीरालाल सोय, समेत काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
