जिले के तिरुलडीह थाने में सरकारी आदेश पर लगा जनता दरबार, भूमि विवाद संबंधित मामलों का हुआ निपटारा
Seraikella -Kharsawan सरायकेला-खरसावां जिले के तिरुलडीह थाना परिसर में सोमवार सरकारी आदेश पर कुकड़ू के अंचलाधिकारी सत्येंद्र नारायण पासवान की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान भूमि विवाद से जुड़े 23 आवेदन प्राप्त हुए।इनमें से कई मामलों का मौखिक समाधान मौके पर ही किया गया। ग्रामीणों के अनुसार यह पहली बार था जब तिरुलडीह थाना परिसर में भूमि विवाद निवारण के लिए जनता दरबार आयोजित किया गया. इस पहल से प्रशासन और जनता के बीच संबंध मजबूत होंगे। कुकड़ू के अंचलाधिकारी सतेन्द्र नारायण पासवान ने कहा कि कुकड़ू अंचल क्षेत्र में भूमि विवादों के कारण कई बार खूनी संघर्ष की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ऐसे मामलों को सुलझाने के लिए थाना परिसर में जनता दरबार आयोजित किया गया ताकि विवादों का समाधान त्वरित और निष्पक्ष रूप से किया जा सके। जनता दरबार में कुल 23 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें भूमि के आपसी बंटवारे और मापी से जुड़े विवाद प्रमुख थे। कई मामलों का मौखिक समाधान मौके पर ही किया गया।
में लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने में पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण
शेष मामलों को सात दिनों के भीतर निष्पादित करने का निर्णय लिया गया है। प्रशासन और पुलिस के संयुक्त प्रयास से समस्याओं के समाधान में तेजी आई है। अंचलाधिकारी ने कहा कि भूमि विवाद के मामलों में लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने में पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। ऐसे जनता दरबार पुलिस की निगरानी में भयमुक्त वातावरण में संपन्न होते हैं। इससे समाधान प्रक्रिया अधिक प्रभावी बनती है. सीओ ने कहा कि लोग आपसी झगड़ों से बचें और प्रशासन की मदद लें।
विवाद से बचें
किसी भी विवाद की सूचना तत्काल प्रशासन को दें। भूमि विवादों को कानून के दायरे में रहकर हल करें. वहीं सड़क दुर्घटना में मुआवजा न मिलने से जुड़े सवाल पर अंचलाधिकारी ने कहा कि दुर्घटना मामलों में प्रक्रिया को पूरा करने पर ही मुआवजा राशि दी जाती है। भविष्य में भी इस तरह के कैंप आयोजित किए जाएंगे ताकि लोगों को ब्लॉक ऑफिस में भीड़ का सामना न करना पड़े.
ये हुए थे शामिल
जनता दरबार में जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, तिरुलडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार, उप प्रमुख एकराम अंसारी, ईचाडीह पंचायत मुखिया चित्तरंजन सिंह मुंडा, चौड़ा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि रामलाल सिंह मुंडा, लेटेमदा पंचायत मुखिया इंद्रजीत सिंह, बाकरकुडी ग्राम प्रधान रवि प्रामाणिक सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।