इंटरमीडिएट बचाओ संघर्ष समिति’ द्वारा आगामी 15 जुलाई राज्य स्तरीय प्रदर्शन का ऐलान,
Jamshedpur स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा अंगीभूत महाविद्यालय में चल रहे 12वीं कक्षा के स्थानांतरण के निर्देश के पश्चात इंटरमीडिएट बचाओ संघर्ष समिति द्वारा लगातार आंदोलन चलाया जा रहा है। विगत 8 जुलाई हमारा एक प्रतिनिधिमंडल माइकल जॉन ऑडिटोरियम, बिष्टुपुर में आए हुए झारखंड राज्य शिक्षा मंत्री माननीय रामदास सोरेन से मिला, उनका छात्रों से व्यवहार अत्यंत निंदनीय है, एवं झारखंड राज्य के शिक्षा मंत्री के रूप में उनकी जवाबदेही बनती थी कि वे स्पष्ट जानकारी देते, लेकिन महज आश्वासन के साथ की ‘चिंता मत करो’ वे और कुछ बोल ही नही पाए। ‘इंटरमीडिएट बचाओ संघर्ष समिति’ के इस मंच से इस आंदोलन को और तेज करते हुए अपनी मांग को हासिल करने के लिए हम लोग राज्य के उन तमाम प्रभावित जिलों के छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों को आह्वान करते हैं कि आगामी 15 जुलाई राज्य स्तरीय प्रदर्शन में रांची, राजभवन के घेराव में सभी सम्मिलित हो, और आंदोलन को मजबूत करें।
प्रेस वार्ता में शुभम झा, सबिता सोरेन, दीपानिता, मनीषा, सिमरन,अर्पिता, आदित्या, अनंतों, गोलू ,अर्जुन, ठाकुर प्रसाद, रोशन सहित अन्य उपस्थित थे।
