जमशेदपुर मे भारी बारिश की चेतावनी के बीच 10 जुलाई को स्कूलों को बंद रखने का निर्देश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Jamshedpur जमशेदपुरः भारत मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी 24 घंटों के भीतर जिले में भीषण और लगातार भारी वर्षा की संभावना है। इससे जन-जीवन के साथ-साथ विद्यार्थियों की सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसी खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने सावधानीपूर्ण कदम उठाया है। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मौसम की गंभीर चेतावनी को देखते हुए आदेश जारी किया है कि जिले के सभी सरकारी, निजी एवं अल्पसंख्यक विद्यालयों (कक्षा 12 तक) में 10 जुलाई (गुरुवार) को एक दिवसीय अवकाश रहेगा. यह आदेश एहतियातन और जनहित में जारी किया गया है, ताकि विद्यार्थियों और अभिभावकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया है कि पठन-पाठन बाधित न हो, इसके लिए विद्यालयों को ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित करना होगा. उन्होंने सभी शैक्षणिक संस्थानों से आग्रह किया है कि छात्रों की पढ़ाई में किसी प्रकार की रुकावट न आए। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश अनिवार्य रूप से लागू रहेगा। यदि कोई विद्यालय या संस्थान इस आदेश का उल्लंघन करता है, तो उसके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
March 7, 2026 4: 11 pm
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
