बढ़ती ठंड को देखते हुए खूंटी के सांसद कालीचरण मुंडा ने मुरहू मे जरूरतमंद वृद्ध-वृद्धाओं के बीच किया कंबल का वितरण,
Khunti
बढ़ती ठंड को देखते हुए खूंटी के सांसद कालीचरण मुंडा ने बुधवार को मुरहू प्रखंड के माहिल एवं आसपास के गांवों में जरूरतमंद वृद्ध-वृद्धाओं के बीच कंबल का वितरण किया। इस पहल से ठंड के मौसम में बुजुर्गों को राहत मिली।

सांसद के निर्देश पर स्थानीय मुखिया द्वारा 60 वर्ष से अधिक आयु के 80 वृद्ध-वृद्धाओं की सूची तैयार की गई थी, जिसके आधार पर कंबल वितरण किया गया। कंबल पाकर लाभार्थी बुजुर्गों ने सांसद कालीचरण मुंडा के माथे पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया और कहा कि अब ठंड की रातें आराम से कटेंगी।
इस अवसर पर मुरहू के प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत सिंहा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा, मो. नईमुद्दीन खां सहित अन्य कांग्रेस नेता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना उनकी प्राथमिकता है और आगे भी ऐसे कार्य जारी रहेंगे।
