कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम
सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा,
ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
Kuchai
कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के गोमेयाडीह पंचायत अंतर्गत मौजा ईचाडीह के टोला सेक्रेडीह में ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में खरसावां विधानसभा क्षेत्र के विधायक दशरथ गागराई अपनी धर्मपत्नी बासंती गागराई के साथ शामिल हुए। ग्राम सभा के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र विधायक के समक्ष कुचाई के गोमेयाडीह पंचायत के मौजा ईचाडीह के टोला सेक्रेडीह, तीरपण्डीह, जाराटोला, कुईनगुटू, लातार टोला में नया चबुतरा और नया सड़क निर्माण की माग की गई।

ग्रामीणो ने बताया कि पाण्डाडीह, सोसोडोबा से कुईनगुटू, टूटीउली तक पांच किलो मीटर, तीरपण्डीह से सेक्रेडीह होते हुए बाहासारना टुसू मेला पीडी आराहॉगा मुख्य सड़क तक दो किलो मीटर, सेक्रेडीह से सेलायडीह, सुगीडीह मुख्य सड़क तक तीन किलो मीटर सड़क निर्माण और रायसिदरी पहाडी में एक बडा पुल निर्माण तथा कुईनगुटू टूटीउली में एक पूल निर्माण की मांग की गई। इसके अलावे कुचाई के मौजा ईचाडीह के टोला सेक्रेडीह, तीरपण्डीह, जाराटोला, कुईनगुटू, लातार टोला में नया आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित करने करने की मांग की गई। इसके अलावे विभिन्न समस्याओं और विकास से जुड़ी मांगों को विधायक के समक्ष रखा। इस दौरान सेक्रेडीह के ग्रामीणों ने गांव में फुटबॉल मैदान और चबूतरा निर्माण कराने की मांग की। विधायक दशरथ गागराई ने ग्रामीणों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए सेक्रेडीह में फुटबॉल मैदान और चबूतरा निर्माण कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी कहा कि कुदाडीह में भी विधायक निधि से फुटबॉल मैदान का निर्माण कराया जाएगा। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। इस बैठक के दौरान ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की उम्मीद जताई। ग्राम सभा में विधायक प्रतिनिधि धर्मेन्द्र कुमार मुंडा, भरत सिंह मुंडा, मुखिया करम सिंह मुंडा, मुखिया राम सोय, राहुल सोय, मुन्ना सोय, चन्द्र मोहन मुंडा सहित सेक्रेडीह ग्राम प्रधान रामकिस्टो मुंडा, फागू मुंडा, लखिंद्र पातर, घासिया मुंडा, सोयना सरदार, उपेंद्र सरदार, बुधराम मुंडा, अनिल टोपनो समेत झामुमो कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
