खरसावां में विधि विधान से पूजी गई मां दामादिरी,
मादर की थाप पर थिरके विधायक और समाज के लोग, दामादिरी का
मैदान अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को पैदा करता है-अर्जुन मुंडा
Kharsawan
खरसावां में मां दामादिरी देवी पूजा-अर्चना विधि विधान के तहत की गई। दामादिरी देवी के दर्शन को लेकर भक्तों की भीड़ उमड़ी। दामादिरी मेले मे भक्तों ने मां दामादिरी देवी की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई। मां दामादिरी देवी की पूजा अर्चना करने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा एवं खरसावां विधायक दशरथ गागराई भी पहुचें और मां के समक्ष पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशियाली की कामना की। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने खरसावां के दामादिरी मैदान में जय मां दामादिरी स्पोर्टस के द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जबकि दामादिरी मेला में हो समाज दोष्तुर आंकडा के द्वारा आयोजित मांगे कार्यक्रम में शामिल होकर खरसावां विधायक दशरथ गागराई और समाज के लोगों ने मांदर की थाप नी थिरके और माघे नृत्य कर अपनी भाषा-संस्कृति की रक्षा करने का संक्लप लिया। मौके पर श्री मुडा ने कहा कि मां दामादिरी की कृपा से उनके चरणों में प्रतिवर्ष आने का मौका मिलता है। मां दामादिरी की कृपा सब पर बनी रहे। झारखंड अनोखा ढंग से अपना उत्सव मनाता है। यह उत्सव घर-घर का उत्सव है। यह जो प्राकृतिक स्पंदन है, प्राकृतिक अनुराशय है जीवन का, यह हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मां दामदिरी से ही प्रार्थना करता हूं कि सब लोग खुश रहे। मां दामादिरी और मां आकषिणी का मतलब शक्ति की पूजा, शक्ति की आराधना, मनुष्य अपने अंदर ऊर्जा को जगा करके अच्छे कार्यों के माध्यम से लेकर जाए। श्री मुंडा ने कहा कि लोग अपने स्वास्थ्य और शिक्षा पर अधिक से अधिक ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य और शिक्षा आपका खुद का अधिकार भी है और आपको बनता भी है। खुद को शिक्षित होना और अपने ज्ञान को आगे बढ़ना अपनी क्षमता को आगे लेकर जाना और अपने स्वास्थ्य को ठीक रखना यह हर व्यक्ति का अपना अधिकार है। उन्होंने कहा कि जान है तो जहान है। मां के चरणों में रहकर हमेशा खुश रहें यह हमारी शुभकामनाएं है। श्री मुंडा ने कहा कि दामादिरी का यह मैदान अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को पैदा करने का मैदान है। इस मैदान से कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकल चुके हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के “गुड्डी कुटते साझ
होलो, झाड़ो पीठा भात राधो…,गीत पर झूमे श्रद्वालु
खरसावां स्थित मां दामादिरी शक्ति पीठ में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। पूजन उपरांत पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने पारंपरिक लोकगीत “गुड्डी कुटते साझ होलो, झाड़ो पीठा भात राधो” की भव्य प्रस्तुति दी, जिससे उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे। उनके साथ लोगों ने भी गीत का आनंद लिया और मकर संक्रांति का उल्लासपूर्ण माहौल बन गया। श्री मुंडा ने सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व आपसी भाईचारे, प्रकृति के प्रति सम्मान और नई ऊर्जा का संदेश देता है। उन्होंने क्षेत्र की जनता के सुख-समृद्ध जीवन की कामना की।
हमारी संस्कृति है, उसको बनाए रखना है-गागराई
खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि हमारी संस्कृति है, उसको बनाए रखना है। भारत के विभिन्नताओ का देश है। हर जगह आदमी खुशी मनाने के लिए अपने जीवत को समाज बनाए रखता है। मुझे खुशी है कि देश की संस्कृति विरासत को दुनिया के सामने हम लेकर जा रहे हैं। उन्होने कहा कि प्रचलित और ऐतिहासिक तथ्यों से जुड़ी हुई मकर संक्रांति का त्योहार है। मकर संक्रांति के माध्यम से नई उमंगों के साथ पतझड़ में प्रवेश करते हैं। पुराने जमाने के लोग त्योहारों के माध्यम से अपनी खोज को संस्कार में बदलने का काम किया है। यह त्योहार आपस में खुशी और प्यार बांटने का त्यौहार है।
खेलकूद प्रतिभाओं को किया सम्मानित
खरसावां के दामादिरी मैदान में जय मां दामादिरी स्पोर्टस के द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। खेलकूद के 100 मीटर बालक एवं बालिका रेस, स्पोन रेस, निडिल रेस, लॉग जाम्प, हाई जम्प, म्यूजिकल चेयर रेस में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
ये थे मौजूद
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, खरसावां विधायक दशरथ गागराई, पूर्व विधायक मंगल सिह सोय, डॉ मीरा मूुंडा, विजय महतो, अर्जुन गोप, सुमंत चन्द्र महांती, मो दिलदार, श्रीकांत महांती, दिलीप महांती, निलकंठ महांती, बबलु हेम्ब्रम, दुलाल स्वासी आदि मौजूद थे।
