खरसावां में रसोई गैस के दामों में वृद्धि और कमर्शियल गैस
सिलेंडरों की किल्लत और बढ़ती महंगाई के विरोध में आक्रोशित
युवा कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फुका पुतला
kharsawan
रसोई गैस के दामों में वृद्धि, कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत और बढ़ती महंगाई के विरोध में खरसावां में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सरायकेला खरसावां जिला युवा कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को खरसावां चांदनी चौक में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजाराम पाडिया के नेतृत्व एवं पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र कुमार मिश्रा के अपस्थिति में आक्रोशित युवा कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी नेताओं ने रसोई गैस और कमर्शियल सिलेंडरों के दाम बढ़ाने तथा महंगाई को लेकर मोदी सरकार को जमकर घेरा। मौके पर श्री मिश्रा ने कहा कि युद्ध की आड़ में मोदी सरकार अनावश्यक रूप से प्रति सिलेंडर 60 रुपये की वृद्धि कर आमजन को लूट रही है और घरों में डाका डालने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस सरकार 60 रुपये या 1 रुपये की वृद्धि करती थी तो बीजेपी के नेता सड़कों पर उतरकर नाटक करते थे और लोकसभा के बाहर बेलगाड़ियों के माध्यम से प्रदर्शन करते थे। अब वही नेता चुप क्यों हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार तानाशाही के माध्यम से देश को लूटना चाहती है, लेकिन कांग्रेस इसे सफल नहीं होने देगी। जबकि श्री पाडिया ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा रसोई गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ाना आमजन के साथ कुठाराघात है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सीधे-सीधे घरों में डाका डालने का काम किया है और गरीब जनता को बर्बाद करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके कारण महंगाई चरम सीमा पार कर चुकी है और देहात क्षेत्र में भी ब्लॉक स्तर तक कांग्रेसजन विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजाराम पाडिया, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र कुमार मिश्रा, प्रकाश महतो, बलभ्रद महतो, कन्हैयालाल सामाड, सौरभ तांती, मुकेश मुदुईया, शंकर दिग्गी, तुराम बाकिरा, सुखलाल होनहागा, बरजु लोहार, अनावरूल हक, सुखलाल मुंडा, जादु बाकिरा, आई आलम, धनु केराई, जिविना गागराई, दिलीप सिंह लेयागी, महेन्द्र सुरीन, गुरूचरण दास आदि कांग्रेसी उपस्थित थे।
March 15, 2026 2: 13 am
Breaking
- खरसावां में रसोई गैस के दामों में वृद्धि और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत और बढ़ती महंगाई के विरोध में आक्रोशित युवा कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फुका पुतला
- सिविल कोर्ट सरायकेला में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 7,626 मामलों का निपटारा,
- जमशेदपुर के घोड़ाबांधा में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया सरहुल महापर्व,
- चैत्र पर्व को महोत्सव में न बदलें, परंपरा की मर्यादा बनी रहे : प्रताप आदित्य सिंहदेव
- खरसावां क्षेत्र की सड़कों को आरसीडी में अपग्रेड करने की मांग खरसावां विधायक ने विधानसभा में उठाई,
- खरसावां के मस्जिदों में अदा की अंतिम जुमें की नमाज, रोजा-नमाज कुबुलयत और अमन-चैन की मांगी दुआ, कुरआन पर अमल कर अल्लाह की कुरबत कर सकते हासिल-मौलाना रजवी
- खरसावां में एनआईएलपी संबंधी में शिक्षको की हुई मासिक गुरुगोष्ठी, शिक्षक नियमित रूप से विद्यालय जाएं और मध्यान भोजन के साथ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें-बीपीओ
- कुचाई में सरहुल, ईद व रामनवमी को लेकर हुई शांति समिति की बैठक, लोगों से आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांति बनाए रखते हुए पर्व-त्योहार मनाने की अपील,
