आईडीबीआई बैंक द्वारा सीएसआर एक्टिविटी के तहत सदर अस्पताल सरायकेला को आरो मशीन समे कई प्रकार के इक्विपमेंट एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कराए उपलब्ध,
Seraikella
सरायकेला।आईडीबीआई बैंक की शाखा सरायकेला द्वारा सीएसआर एक्टिविटी के तहत सदर अस्पताल सरायकेला को आरो मशीन समे कई प्रकार के इक्विपमेंट एवं इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराए गए हैं उप विकास आयुक्त रीना हांसदा ने अपने हाथों से सदर अस्पताल प्रबंधन को इसे समर्पित किया है। इस अवसर पर आईडीबीआई सरायकेला शाखा प्रबंधक प्रशांत कुमार मुंडा, चाईबासा ब्रांच हेड रितेश रुंगटा के अलावे प्रबंधक विकास प्रसाद, प्रिया देवगन एवं सेल्स के आलोक परिहारी उपस्थित रहे। इसमें ऑफिस टेबल, रिवाल्विंग चेयर, डाटा स्कोप व सक्शन मशीन शामिल हैं।
