सरायकेला काशी साहू महाविद्यालय में भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन
Seraikela
सरायकेला स्थित काशी साहू महाविद्यालय में को भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में स्नातक (यूजी) सत्र 2018-21, 2019-22, 2020-23 एवं 2021-24 तथा स्नातकोत्तर (पीजी) सत्र 2019-21, 2020-22, 2021-23 एवं 2022-24 के विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई। कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं महाविद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
समारोह के मुख्य अतिथि कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. जीतल कर्म रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में काशी साहू महाविद्यालय के संस्थापक परिवार से समाजसेवी श्री राजेश साहू उपस्थित थे। दीक्षांत समारोह के दौरान महाविद्यालय के 2000 से अधिक विद्यार्थियों को स्नातक एवं स्नातकोत्तर की उपाधि प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इसके साथ ही सभी विभागों के टॉपर्स को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
