खरसावां और विटापुर में लगा सरकार आपके द्वार शिविर,
लाभूकों की उमड़ी भीड, परिसंपतियो का हुआ वितरण, गांव-गांव
पहुच रहा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं-प्रधान मांझी
kharsawan
झारखंड सरकार की सेवाओ एवं योजनाओं की जानकारी भी आम जन तक पहुचाने के लिए झारखंड में सेवा का अधिकार सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी के तहत खरसावां और विटापुर पंचायत सचिवालय में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन कर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ पहुचाया गया। शिविर का विधिवत प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी, मुखिया सुनिता तापे, मुखिया इन्द्रजीत उरावं, सांसद प्रतिनिधि कोन्दो कुम्हार आदि ने दीप प्रज्जलीप कर किया। शिविर में आय, जाति, स्थानीय निवासी, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, दाखिलदृखारिज, राशन कार्ड, भूमि धारण प्रमाण पत्र, भूमि मापी, दिव्यांग, विधवा एवं वृद्धा पेंशन, झारखंड राज्य सेवा गारंटी अधिनियम, 2011 के अंतर्गत विभिन्न सेवाएँ तथा कई कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन लिए गए। साथ ही परिसंपतियो का वितरण किया गया।

मौके पर श्री माझी ने आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम को बेहद ही सफल बताते हुए कहा कि इसे झारखंड सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि इस योजना के जरिए गांव-गांव सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंच रही है और लोगों की समस्याओं का समाधान हो रहा है। उन्होंने ने कहा कि ‘सेवा का अधिकार सप्ताह का मुख्य उद्देश्य आमजन को सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं तक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध पहुँच उपलब्ध कराना तथा पात्र लाभुकों को शीघ्रता से लाभान्वित करना है। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से शिविरों में सक्रिय रूप से भाग लेने, विभागीय स्टॉलों से योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने एवं पात्रता के अनुसार आवेदन करने का आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान बीडीओ द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से बीडीओ प्रधान माझी, मुखिया सुनिता तापे, मुखिया इन्द्रजीत उरावं, सांसद प्रतिनिधि कोन्दो कुम्हार, ग्राम प्रधान खालिद खान, ग्राम प्रधान शाम्बो राउत, अजय सामड, शंकर लौवादा, बबलु महतो, जमाल अंसारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित थे।
