खरसावां के तेलाईडीह और जोरडीहा में सरकार
आपके द्वार का लगा शिविर, लाभूकों को मिला ऑन-द-स्पॉट लाभ
हर वर्ग, हर तबके के लिए है कल्याणकारी योजनाए-गागराई
kharsawan
खरसावां के तेलाईडीह और जोरडीहा पंचायत परिसर में गुरूवार को सेवा का अधिकार के तहत आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम कर का आयोजन कर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ ऑन-द-स्पॉट पहुचाया गया। कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन दीप प्रज्जलीप कर खरसावां विधायक दशरथ गागराई, बीडीओ प्रधान माझी, समाजसेवी बांसती गागराई, मुखिया सीनी गागराई ने किया। इस दौरान जन्म प्रमाण प्रत्र, प्रधानमंत्री आवास, महिलाओं को नेट, जॉब कार्ड, आबुआ आवास, केसीसी स्वीकृति पत्र सहित लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं का गोदभराई एवं बच्चों का मुह जुठी कराया गया।
मौके पर श्री गागराई ने कहा कि झारखंड की हेंमत सरकार हर वर्ग और तबके के हित को ध्यान में रखकर योजनाएं बना रही हैं। सरकार ने यूनिवर्सल पेंशन स्कीम लागू की है। जिसमें अहर्ता रखने वाले सभी लाभुकों को पेंशन योजना से जोड़ा जा रहा है। उन्होने कहा कि आबुआ आवास योजना के अनुसार सभी जरूरतमंद परिवारों को पक्के घर दी जाएगी। यह योजना योग्य लोगों को तीन कमरों का पक्का मकान एवं रसोई घर बनाया जाएगा। उन्होने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुचानें के लिए झारखंड सरकार प्रयासरथ है। किंतु यह महसूस किया गया है कि जानकारी के अभाव में अनेकों लाभुक योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में सरकार के निर्देश पर प्रशासन का प्रयास है कि वे खुद ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच कर आपको सरकार की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की पूरी जानकारी दें। इस क्रम में आपसे भी आग्रह है कि उन योजनाओं की जानकारी अन्य ग्रामीणों तक पहुंचाने व इसका लाभ भी दिलाने में आप भी प्रशासन के मददगार बनें। जबकि बीडीओ श्री माझी ने कहा कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के चेहरे पर खुशी लाने के लिए झारखंड सरकार आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम लेकर आई है। ताकि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम कतार में खडे व्यक्ति तक पहुचे। इस दौरान मुख्य रूप से खरसावां विधालक दशरथ गागराई, समाजसेवी बांसती गागराई, बीडीओ प्रधान माझी, मुखिया सीनी गागराई, बबलु महतो, जमाल अंसारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित थे।
