खरसावां-कुचाई में गूंजा गणपति बप्पा मोरया…
भगवान के दर्शन को लेकर खुले जगह-जगह कपाट, श्रद्वालु
पूजा-अर्चना कर सुख-शांति और समृद्वि की कामना
kharsawan-kuchai
खरसावां, कुचाई, बडाबाम्बों, क्षेत्र में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना बुधवार को धूमधाम से हुई। खरसावा, कुचाई, बडाबाम्बो सहित आमदा, चिलकू के विभिन्न गावों से लेकर क्लब में गणपति की पूजा की गई। श्रद्वालुओं ने भगवान की पूजा-अर्चना ज्ञान, सुख-शांति और समृद्वि मांगी। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया‐‐‐की जयकारों की नारों से क्षेत्र गंूज रहा था।

पूजा-अर्चना के बाद भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। खरसावां कुचाई बडाबाम्बो, सहित आमदा व चिलकू के दुरदराज के गांवों, शिक्षण संस्थानो में भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित कर भक्तों ने पूजा अर्चना की। कई जगहों पर भव्य पंडाल बनाए गए है। पूजा स्थल व पंडालों पर भगवान गणेश की दर्शन को लेकर भक्तों की उमड पडी थी।

भजनों से दिन भर माहौल भक्तिमय रहा। पूजा के लिए मिठाई और फलो की दुकानों पर भीड रही। खरसावां, कुचाई व खूटंपानी क्षेत्र के मनुटोला, चिलकु, बुरूडीह, बेहरासाई, कोलसाई, आमदा, देहरूडीह, बडाबाम्बों, पोटोबेडा, सोनापोस, उदुडीया, कुष्णापुर, कुदासीगीं, खमारडीह, आसनतलिया, कौचा, राजाबासा, गितीलता, अरूवां, मरागहातु, दलभंगा, गोडामारा, छोटाबाम्बो, आदि क्षेत्रो में भगवान गणेश को पूजा गया।
