खूंटपानी के दुरदुर झारना पर्यटकों के लिए पुनः खुला, विधायक में किया उद्घाटन, धार्मिक स्थल पर नशिले पदार्थ ले जाना एवं कुड़ा फैलाना है वर्जित, पकड़े जाने पर पांच हजार का लगेगा जुर्माना
Khutpani खूंटपानी प्रखंड के लोहरदा पंचायत अंतर्गत अरगुन्डी गांव के टोला सराईड मे स्थित बहुत ही चर्चित प्राकृतिक दुरदुर झारना का वन विभाग के पदाधिकारियों और ईकोविकास समिति एवं बिरसा हरित चेतना के संयुक्त तत्वावधान साफ सफाई के बाद पुनः पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है।

जिसका विधिवत उद्घाटन खरसावां विधायक दशरथ गागराई के द्वारा फिता काटकर किया। इस पवित्र धार्मिक स्थल पर नशिले पदार्थ ले जाना एवं कुड़ा फैलाना वर्जित है।

शराब का सेवन करते पकड़े जाने पर पांच हजार का जुर्माना लगेगा। पर्यटकों के लिए सुबह 7 बजे से 4 बजे तक दुरदुर झारना खुला रहेगा। वही दो पहिया वाहन और चार पाहिया वाहनों के लिए भी पार्किंग की व्यवस्था की गई है। दो पहिए वाहन का पार्किंग शुल्क 10 रुपया एवं चार पहिया वाहन का पार्किंग शुल्क 20 रूपया रखा गया। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि दुरदुर झारना सह धार्मिक स्थल का पवित्रता बनाई रखें। पर्यटक स्थल सह धार्मिक स्थलों का वातावरण शांत और पवित्र होता है, और शराब का सेवन इस वातावरण को दूषित करता है।

शराब पीने से न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, बल्कि यह धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंचाता है। इसलिए, धार्मिक स्थलों को शराब से मुक्त रखने की अपील की। बता दे कि खूंटपानी के दुरदुर झारना का वन विभाग के पदाधिकारियों और ईकोविकास समिति एवं बिरसा हरित चेतना के संयुक्त तत्वावधान में सफाई अभियान चलाया गया। झारना के आयोजक समिति ने सामुहिक निर्णय पर विगत 28 जून तक दुरदुर झारना बंद रखा गया। आज पुनः दुरदुर झारना पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। इस उद्घाटन मे कोल्हान वन प्रमंडल चाईबासा के वनरक्षी मंगल सिंह पिंगुवा, चोकरो हाईबुरु, अमन सुन्डी, उपेन्द्रनाथ सोरेन, ईको विकास समिति के अध्यक्ष सिमोन हेस्सा, बोरता सोय, रामसिंह कान्डेयांग, डोरसोना गोप, रायमुनी कान्डेयांग, लवली सुरीन, प्रदीप सुरीन, बिरसा हरित चेतना से अशोक मुन्डरी और नारा बांकिरा एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
