खरसावां में सीएनजी गैस की अनुपलब्धता पर चालकों
ने सौंपा ज्ञापंन, पेट्रोल पंप में सीएनजी सुविधा की मांग,
Kharsawan
खरसावां क्षेत्र में सीएनजी गैस की अनुपलब्धता को लेकर स्थानीय ब्छळ वाहन चालकों ने प्रबंधन के नाम आवेदन सौंपकर जल्द व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि सरायकेला से खरसावां मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप में सीएनजी की सुविधा पिछले दो वर्षों से शुरू नहीं हो पाई है, जिससे चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चालकों का कहना है कि सीएनजी नहीं मिलने के कारण उन्हें अपनी गाड़ियों में गैस भरवाने के लिए टाटा या सरायकेला तक खाली वाहन लेकर जाना पड़ता है। इससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी हो रही है तथा आमदनी पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कई वाहन सीएनजी पर निर्भर हैं, लेकिन स्थानीय स्तर पर सुविधा उपलब्ध नहीं होने से रोजाना दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। आवेदन में प्रबंधन से मांग की गई है कि गोंडपुर स्थित पेट्रोल पंप में जल्द से जल्द सीएनजी सेवा शुरू की जाए, ताकि स्थानीय वाहन चालकों को राहत मिल सके। चालकों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे आगे आंदोलनात्मक कदम उठाने पर विचार करेंगे। आवेदन सौंपने वालों में संजय कुमार पान, प्रकाश नायक, डायमंड, आकाश पात्रा, प्रतीक मिश्रा, फिरोज अंसारी, बबलू चौधरी, राजक, ऋषु महतो सहित अन्य चालक शामिल थे।
March 7, 2026 10: 58 am
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
