कुचाई में जिला स्तरीय किसान मेला-सह-प्रदर्शनी-2026 आयोजन, किसानों ने अपनी उपज की लगायी प्रदर्शनी, परिसंपत्तियों का वितरण, नयी तकनीक से खेती व सरकारी योजना का लाभ उठाकर किसान बढ़ायें आय-बीडीओ
kuchai
कुचाई के बिरसा स्टेडियम में कृषि पशुपालन सहकारिता विभाग झारखंड सरकार के द्वारा जिला स्तरीय किसान मेला-सह-प्रदर्शनी-2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस किसान मेला-सह-प्रदर्शनी मे किसानों ने अपनी उपज की प्रदर्शनी लगायी। किसान मेला कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगन, सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा, विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह मुंडा, जिला परिषद सदस्य झिगी हेंब्रम, जिला कृषि पदाधिकारी रोशन नीलकमल, उद्यान पदाधिकारी विश्वजीत कुमार सिन्हा आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। साथ ही लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया।

मौके पर श्रीमति देवी ने कहा कि मेला का उद्देश्य किसानों को नयी तकनीक बताना है, ताकि उनकी आय बढ़ सके। जबकि बीडीओ श्री देवगन ने कहा कि किसान की आय बढ़ोतरी के लिए केंद्र व राज्य सरकार कई योजना चला रही है। कृषि में नयी तकनीक के उपयोग व सहायक उपकरणों से किसान बेहतर उपज कर आय बढ़ा सकते हैं। जिले के विभिन्न क्षेत्र में किसान मित्रों की उत्कृष्ट खेती (फ़सल) को प्रदर्शित कर अन्य किसानों को प्रेरित करना है। किसान मेला में स्टॉल का भ्रमण कर कृषि के नये उपकरणों के उपयोग, नयी तकनीक व उन्नत गुणवत्ता के बीज की जानकारी जरूर लें। इसके साथ अपने योग्य योजनाओं के लाभ के लिए आवेदन करें, ताकि सरकार की कल्याणकारी योजनाएं सही लोगों तक पहुंच सके।किसान मेला को जिप झिंगी हेंब्रम सहित कई पदाधिकारी ने भी संबोधित किया. किसान मेला में किसानों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया। जिसमें बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत लाभुकों में मूंग का वितरण सहित कई योजना शामिल है। कार्यक्रम का संचालन उप परियोजना पदाधिकारी विजय कुमार ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से प्रमुख गुड्डी देवी, बीडीओ साधु चरण देवगन, सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा, विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह मुंडा, जिप झिगी हेंब्रम, जिला कृषि पदाधिकारी रोशन नीलकमल, उद्यान पदाधिकारी विश्वजीत कुमार सिन्हा, एग्रीकल्चर इंस्पेक्टर मधुसूदन सिन्हा, बीईओ इंद्रकुंडू मोदक, लिबनूस हेंब्रम, मुखिया करम सिंह मुंडा, बीटीएम राजेश कुमार, बीटीएम नीरज श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
जिला स्तरीय किसान मेला मे लगा विभिन्न विभागों का स्टॉल
कुचाई के जिला स्तरीय किसान मेला-सह-प्रदर्शनी मे विभिन्न विभागो के द्वारा स्टॉल लगाया गया। जिसमें मत्स्य विभाग, जेएसएलपीएस, सेनेटरी पैड, सहकारिता विभाग, कृषि विभाग, आगरा परियोजना केंद्र खरसावां के द्वारा तसर विकास विभाग, पशुपालन विभाग, आदि विभागो का स्टॉल लगा किसानों को योजनाओं की दी जानकारी दी।
