राजखरसावां रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव व मेमू
संचालन को लेकर डीआरएम के समक्ष रखी गई मांगें, सरायकेला
जिला मुख्यालय को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने की रखी मांग
Kharsawan
दक्षिण पूर्व रेलवे जोन, चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत रेलवे परामर्शदात्री समिति की ओर से राजखरसावां रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव एवं लोकल, मेमू ट्रेनों के नियमित संचालन को लेकर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम), चक्रधरपुर के समक्ष मांगें रखी गईं। रेलवे परामर्शदात्री समिति के सदस्य छोटराय किस्कू ने डीआरएम को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि कोरोना काल के बाद से राजखरसावां रेलवे स्टेशन पर कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव बंद है। इसके कारण राजखरसावां, सीनी, महलीमुरूप, बड़ाबाम्बो सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन के माध्यम से शालीमार कुर्ला मुंबई एक्सप्रेस, यशवंत वीकली एक्सप्रेस, आनंद बिहार पुरी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों का ठहराव राजखरसावां स्टेशन पर पुनः प्रारंभ करने की मांग की गई है। साथ ही पुरी बरबिल एक्सप्रेस के विस्तार को चक्रधरपुर तक करने का अनुरोध भी किया गया है। इसके अलावा लोकल एवं मेमू ट्रेनों के समयबद्ध और नियमित संचालन पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावे सीकेपी-टाटा मेमू, एनएससीबी-गोमो सीकेपी, टाटा-बडबिल मेमू, टाटा-बिलासपुर, टाटा-राउरकेला सहित विभिन्न मेमू ट्रेनों को निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार चलाने की मांग की गई है। वहीं टाटा-विशाखापट्टनम सुपरफास्ट एक्सप्रेस को नियमित रूप से चलाने तथा चक्रधरपुर-रांची मेमू ट्रेन शुरू करने की भी मांग रखी गई है। ज्ञापन में यात्रियों की मूलभूत सुविधाओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए राजखरसावां रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 4 व 5 तथा बड़ाबाम्बो स्टेशन पर शौचालय की समुचित व्यवस्था, महलीमुुरूप स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज एवं अंडरब्रिज निर्माण, साथ ही सरायकेला जिला मुख्यालय को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने की भी मांग शामिल है। रेलवे परामर्शदात्री समिति ने उम्मीद जताई है कि मंडल रेल प्रशासन जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगा और यात्रियों की सुविधा के लिए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगा।
March 7, 2026 5: 51 pm
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
