कपाली थाना में पोस्टेड हवलदार सागर हेंब्रम की कुचाई स्थित घर पर अचानक तबीयत बिगड़ से मौत,
Seraikella
कपाली थाना में पोस्टेड हवलदार सागर हेंब्रम की कुचाई स्थित घर पर अचानक तबीयत बिगड़ गई और घर पर ही उनकी मौत हो गई।मौत के कारण अभी पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी मृतक हवलदार के पत्नी विषंगी हेंब्रम ने देते हुए बताया कि उनके पति कपाली थाना में हवलदार के रूप में पोस्टेड थे वे अपना घर कुचाई आए हुए थे इस दौरान बीती रात उनकी तबीयत खराब हो गई और घर पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय थाना कुचाई में दी गई ,उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला लाया गया ।मृत हवलदार को एक पुत्र एवं चार पुत्री हैं।
